Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक पकड़ा गया

49
पेंड्रा। देवगांव में ट्रक ड्राइवर युवक गांव में कट्टा लहराकर लोगों को डरा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपित रमेश सिंह पिता बृजभान सिंह (24) निवासी स्कूल टोला देवगवा को गिरफ्तार कर लिया।

मरवाही थाना के अंतर्गत ग्राम देवगवा निवासी रमेश सिंह पोर्ते ट्रक ड्राइवर है, अपने घर के सामने देशी कट्टा लहराकर हर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा था। इसकी सूचना थाना मरवाही को प्राप्त हुई। इस पर थाना प्रभारी मरवाही ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी मरवाही को टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। थाना मरवाही की टीम ने तत्काल देवगंवा जाकर आरोपित का पता की। आरोपित रमेश सिंह को पुलिस के आने की जानकारी हो गई थी इस पर बाड़ी में छिपा हुआ था। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि कोयला लेकर हाइवा में सीधी सिंगरौली की ओर जाता था जो बिहार के एक ट्रक ड्राइवर से देशी कट्टा और कारतूस दो हजार में लिया था। आरोपित की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।

12 दुकानों में 2300 की चालानी कार्रवाई की गई

मुंगेली। कोटपा एक्ट मामले में सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सीएमएचओ डा. देवेंद्र पैकरा के मार्गदर्शन में प्रवर्तन दल द्वारा मुंगेली में 12 दुकानों में चालानी कार्रवाई कर 2300 रुपए की वसूली की गई। 10 दुकानों के संचालक को चेतावनी दी गई।

इसके साथ ही नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने संबंधित विनाइल बोर्ड भी वितरण किया गया। इस दौरान औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवागंन, सोशल वर्कर तंबाकू कार्यक्रम बलराम साकत, ओम साहू सहित आरक्षक संजय यादव उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.