Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिवनी में बाघ के चार दांत व हड्डियां जब्‍त, चार आरोपित गिरफ्तार

59
सिवनी। जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्र रुखड़-कुरई सामान्य के बीट जामरापानी कक्ष क्रमांक आरएफ 299 ग्राम मोहगांव में पेंच नेशनल पार्क व दक्षिण सामान्य वनमंडल की विभागीय टीम ने बाघ के 4 नग दांत, 25 नग हड्डी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे विभागीय टीम पूछताछ कर रही है।

वनमंडलाधिकारी महिवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पेंच टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र अधिकारी रूखड (बफर), परिक्षेत्र अधिकारी अरी (बफर) व दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र अधिकारी कुरई (सामान्य) की संयुक्त दल ने ग्राम मोहगांव में दबिश दी जहां पर संयुक्त वन अमले द्वारा प्रदीप पुत्र इतरलाल मसराम (30) निवासी ग्राम जामरापानी को मोहगांव के पास दबोचा है, जिसके पास से 4 नग बाघ के दांत (केनाइन) जब्त किए गए।

आरोपित के बयान के आधार पर अन्य तीन आरोपितों क्रमशः इतरलाल पुत्र बाबूलाल मसराम (56) चिंतामन पुत्र सुखराम कोकेडे (50) व दीपसिंह पुत्र नंदलाल तेकाम (43) सभी निवासी ग्राम जामरापानी को पूछताछ के लिए घटना स्थल बीट जामरापानी कक्ष क्रमांक आरएफ 299 में लाया गया, जिनसे पूछताछ जारी है।

आरोपितों की निशानदेही पर घर व जंगल से बाघ की 25 नग हड्डी जब्त की गई है। प्रकरण में कुछ अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की उम्मीद है। गुरुवार को आरोपितों को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.