Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव... Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क...

प्रत्याशी बनने के बाद नर्मदा पूजन के साथ चुनावी रण में उतरे सांसद राकेश सिंह

47

जबलपुर। जबलपुर पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी बनने के बाद सांसद राकेश सिंह का मंगलवार को शहर आगमन हुआ। डुमना एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात वे गौरीघाट में नर्मदा पूजन करने के बाद मंदिर दर्शन करने गए। इस दौरान सांसद राकेश सिंह ने जनता के आशीर्वाद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति के बल से हम पश्चिम विधानसभा के साथ जबलपुर की सभी सीट जीतने का दावा किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार पुनः बनने का दावा भी किया।

टिकट देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया

सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में टिकट देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। सांसद ने कहा पिछले 20 वर्षों में जबलपुर में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है और जबलपुर तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है और आने वाला चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है और जनता भी चाहती है कि योजनाओं के लाभ की निरंतरता बनी रहे इसीलिए जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को देने का मन बना लिया है।

पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में भी जनता का पूरा आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा

उन्होंने कहा 14 महीने में कांग्रेस सरकार के दौर को भी प्रदेश की जनता ने देखा है और प्रदेश की जनता भी चाहती है कि भाजपा की सरकार पुनः बने।सांसद ने जबलपुर की जनता और पश्चिम विधानसभा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मुझे और भाजपा को जबलपुर की जनता और पश्चिम विधानसभा ने सांसद के रूप हमेशा आशीर्वाद दिया है और पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में भी जनता का पूरा आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

पूजन अर्चन कर लिया आशीर्वाद

सांसद राकेश सिंह जबलपुर आगमन के बाद सीधे नर्मदा तट ग्वारीघाट पहुंचे जहां उन्होंने नर्मदा पूजन के बाद श्रीबाबाश्री आश्रम, श्री गणेश मंदिर, रामलला मंदिर एवं खारी घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अंचल सोनकर, नीरज सिंह, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, रिंकू विज, कमलेश अग्रवाल, पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश दाहिया, शशिकांत शुक्ला आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.