Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कटनी के मुड़वारा में हंगामा, 80 वर्षीय मिठाई लाल जैन को सूची में बताया मृत

50

कटनी। विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के केंद्र क्रमांक 167 में हुआ हंगामा। 80 वर्षीय मिठाई लाल जैन निवासी हीरागंज वोट डालने पहुंचे तो मतदाता सूची में बताया मृत। बाद में सामने आई गलती। वृद्ध के भाई की जगह गलती से मिठाई लाल के नाम पर लिख गया था मृत। काफी देर बाद वृद्ध से कराया गया मतदान।

कटनी में ईवीएम में खराबी के कारण एक घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान

माकपोल के बाद केंद्रों में मतदान शुरू हुआ। केंद्रों में मत डालने लोग पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र में सबसे पहले मतदान करने वालों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने मतदान केंद्र 243 शासकीय माध्यमिक शाला झिंझरी पहुंच कर मतदान किया। दोनों मतदाताओं के साथ कतार में लगकर मतदान किया। बड़वारा व मुड़वारा एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हो सका।

मतदान का सुबह नौ बजे तक 8.88 प्रतिशत

  • मुड़वारा- 8 प्रतिशत
  • विजयराघवगढ़- 14 प्रतिशत
  • बड़वारा- 9.06 प्रतिशत
  • बहोरीबन्द-14 प्रतिशत

मुड़वारा ईवीएम में खराबी के कारण रुका था मतदान

बड़वारा विधानसभा के कुम्हवारा गांव में पुल की मांग के चलते बन्द रहा मतदान। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहे अधिकारी। कलेक्टर को बुलाने की ग्रामीण मांग करते रहे। केंद्र क्रमांक 163 गुलाब चंद स्कूल में 1 घण्टे बाद शुरू हुआ मतदान। ईवीएम में खराबी के कारण रुका था मतदान। मुड़वारा के केंद्र क्रमांक 94 की ईवीएम का हुआ सुधार आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ।

मुड़वारा में पहली बार वोटर बने लोगों में उत्‍साह

आदर्श मतदान केंद्र तिलक राष्ट्रीय स्कूल में मतदान करने पहुंंच रहे लोग। मतदान केंद्र क्रमांक 92 मुड़वारा में पहली बार पिता के साथ मतदान करने पहुंची स्नेहा शर्मा ने किया मतदान। मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन एडवोकेट ने पत्नी पूर्व महापौर राजकुमारी जैन के साथ बूथ क्रमांक 246 में मतदान किया। मुड़वारा के मतदान केंद्र क्रमांक 164 गुरुनानक वार्ड में परिवार सहित मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संदीप जायसवाल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.