Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

अब साड़ी में नहीं दिखेंगी Air India की एयर होस्टेस, पहनेंगी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पारंपरिक यूनिफॉर्म

92

मुंबई: एयर इंडिया फ्लाइट की महिला क्रू मेंबर्स को अब साड़ी की विदाई करनी होगी और एक नई यूनिफार्म को अपनाना होगा। दऱअसल,  इस साल के नवंबर महीने तक एयर इंडिया स्टाफ को नई यूनिफॉर्म मिलेगी। एयर इंडिया ने अगस्त महीने में ही इसका  ऐलान कर दिया था। अब फ्लाइट अटेंडेंट्स साड़ी में नजर नहीं आएंगी बल्कि उनके लिए एक नया लुक तैयार किया गया है। दरअसल, महिलाओं के लिए चूड़ीदार डिजाइन वाली एक यूनिफॉर्म सेलेक्ट की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 दशकों के बाद एयर इंडिया की यूनिफॉर्म में बदलाव किया गया है। इससे पहले  साल 1962 में जेआरडी टाटा के वक्त विमानन कंपनी की एयरहोस्टेस वेस्टर्न ड्रेस पहनती थीं, जिसमें महिलाओं की यूनिफॉर्म में स्कर्ट, जैकेट और टोपी थी लेकिन उसके बाद स्पोर्ट साड़ियों को वर्दी के तौर पर चुना गया।

वहीं अब नए लुक की बात करें तो क्रू के दिखने वाले नए लुक के लिए फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिया है।  हालांकि मनीष मल्होत्रा ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 इतना ही नहीं विस्तारा एयरलाइन की यूनिफॉर्म भी अब सेम ही होगी। 10 अगस्त को एयरलाइन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने  बताया कि एयरलाइन की नई यूनिफॉर्म ए350 विमान में देखने को मिली थी जिसके बाद यूनिफॉर्म में बदलाव देखने को मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.