Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

ठंड से कांप रहा मध्य प्रदेश! आज भी इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत $12$ जिलों में चलेंगी शीतलहर/तेज ठंडी हवाएं, पारा और गिरेगा

33

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने और आसपास के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान इंदौर और राजगढ़ में दर्ज किया गया, जो कि मैदानी इलाकों के शहरों में सबसे कम है। हरियाणा का हिसार 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

भोपाल, सीहोर व शाजापुर में तीव्र शीतलहर और रीवा, शहडोल व जबलपुर में शीतलहर का प्रभाव रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 36 वर्षों में नवंबर में इतना कम तापमान कभी नहीं हुआ। इसके पहले 30 नवंबर 1988 को रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया एवं जबलपुर में शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में धुंध का प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा ने बताया कि वातावरण से नमी कम होने और आसमान साफ होने से पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य क्षेत्र में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नमी रहने के कारण सुबह के समय धुंध का प्रभाव देखने में आ रहा है। हालांकि एक-दो दिन में वहां भी न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं।

सीमावर्ती जिलों के तापमान में गिरावट

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के आसपास के राज्य राजस्थान, गुजरात, हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से उन राज्यों की सीमाओं से लगे जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.