Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने जीता गोल्ड टूटा विश्व रिकॉर्ड

57

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों को शानदार सफलता मिली है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा जीती है।

इस स्पर्धा में कोरिया गणराज्य 1890.1 के साथ दूसरे और चीन 1888.2 के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारतीय रोवर सतनाम सिंह (भारतीय नौसेना), परमिंदर सिंह (भारतीय नौसेना), जाकर खान और सुखमीत सिंह ने एशियन गेम्स में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल स्पर्धा (M4X) में कांस्य पदक जीता है। वहीं, भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को एक सिल्वर मेडल और एक कांस्य पदक जीता, वहीं नौकायन में भी दो सिल्वर मेडल और एक कांस्य पदक के साथ भारत प्रतियोगिताओं के पहले दिन कुल 5 पदक जीतने में सफल रहा।

8 अक्टूबर तक चलेंगे एशियन गेम्स

गौरतलब है कि 19वें एशियाई गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोउ शहर में आयोजित किए जा रहे हैं। एशियाई गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होंगे। इस अवधि में कुल 40 खेलों की 482 स्पर्धाओं आयोजित होगा। इन खेलों में 45 देशों के 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.