Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

उमस में बढ़ रही स्किन प्राब्लम, यह तरीके आपकी स्किन को रखेंगे हेल्दी

39

ग्वालियर। इस समय बारिश के साथ बीच-बीच में धूप निकल रही है, जिससे उमस भरा मौसम हो रहा है। खासकर दोपहर में जब हम घर से बाहर होते हैं तो धूप और उमस बेचैन कर देती है। इस मौसम में स्किन की परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि पसीना आता है और उमस के कारण पसीना आसानी से सूखता भी नहीं है। ऐसे में स्किन पर ब्रेक आउट्स नजर आने लगते हैं। ब्लैक हेड्स होते हैं।

डा. दीपक शर्मा, चिकित्सक के मुताबिक खासकर आइली स्किन जिनकी होती है, उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। स्किन के पोर्स ब्लाक हो जाते हैं तो ब्लैक हेड्स अधिक होते हैं। फिर लोग गर्मी से एसी में बैठ जाते हैं, ऐसे में एसी पूरी नमी खींच लेता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। इसके लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। बार-बार स्किन को न छुएं। इसके लिए इस मौसम में दिन में दो बार शावर लें। जब भी बाहर से आएं खासकर दोपहर और रात में तो शावर लें। इससे पूरी स्किन साफ रहेगी और फंगल इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर सीधे अपने डाक्टर से संपर्क करें। इस मौसम में स्किन में खुजली की भी समस्या बढ़ती है। पानी अधिक पीएं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे।

88 करोड की लागत से बनेंगी सडके

शहर में सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना एवं विकास योजना (चतुर्थ चरण) और कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहर की 71 विभिन्न सड़कों के निर्माण का कार्य कुल 88 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि शहर की खराब हो चुकी विभिन्न सड़कों को बनाने के लिए शहर की प्रमुख 20 सड़कों के डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ कायाकल्प प्रथम चरण के अंतर्गत 23 सड़कों का निर्माण, कायाकल्प प्रथम चरण अतिरिक्त आवंटन 16 सड़कों का निर्माण एवं कायाकल्प योजना 2.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। इन सभी सड़कों के निर्माण पूर्ण होने से यातायात सुगम व सरल होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.