Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

पेशाब कांड से चर्चा में आए केदार नाथ शुक्ल का टिकट कटा

41

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सबको चौंका दिया। पार्टी ने सीधी से केदार नाथ शुक्ल का टिकट काट दिया है।

पेशाब करने की घटना भारी पड़ी

उल्‍लेखनीय है कि सीधी से विधायक केदार नाथ शुक्ल पर उनके समर्थक द्वारा आदिवासी पर पेशाब करने की घटना भारी पड़ गई। इसे लेकर वे न केवल चौतरफा घिर गए थे, बल्कि भाजपा को भी बैकफुट पर आना पड़ा था।

कांग्रेस ने बनाया था आदिवासी अपमान का मुद्दा

कांग्रेस ने इसे आदिवासी अपमान का मुद्दा बनाकर आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आगे आना पड़ा। उन्होंने न केवल पीड़ित व्यक्ति को भोपाल बुलाकर उसके पांव घुलाए, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर डैमेज कंट्रोल करने का काम किया था।

जालम सिंह पटेल और नारायण त्रिपाठी को भी टिकट नहीं

भाजपा ने नरसिंहपुर सीट से वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल, मैहर से नारायण त्रिपाठी का ट‍िकट काट दिया है। नारायण त्रिपाठी अपनी अलग पार्टी विंध्य विकास पार्टी गठित कर 30 प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुके हैं। वहीं, जालम सिंह पटेल के भाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

इन सीटों पर भाजपा ने उतारे नए चेहरे

पार्टी ने नरसिंहपुर, गाडरवारा, जुन्नारदेव, सीधी, सिहावल, जबलपुर पश्चिम, डिंडौरी, निवास, कटंगी, सतना, मैहर, देवरी, राघौगढ़, करैरा, दिमनी, लहार, भितरवार, सेवढ़ा, छिंदवाड़ा, परासिया, घोड़ाडोंगरी, उदयपुरा, आगर, भीकनगांव, पानसेमल, इंदौर एक, नागदा खाचरोद और सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे दिए हैं।

कांग्रेस से आए दो नेताओं को भी

सैलाना से संगीता चारेल 2013 में विधायक थीं। पार्टी ने कांग्रेस से आए दो नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें सागर जिले के देवरी विधानसभा से ब्रजबिहारी पटेरिया और राघौगढ़ से हिरेन्द्र सिंह शामिल हैं। भाजपा ने इसके पहले जो 39 प्रत्याशी की सूची जारी की थी, उसमें 2018 में चुनाव हारे 23 प्रत्याशी बदल दिए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.