Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

हत्या कर शव को बोरी बांध सुनार नदी में फेंका, मृतक की छाती पर लिखा है मां

79

जबलपुर। जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर हिनोता गांव की सुनार नदी में एक बोरी के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव को बोरी से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस पता करने में लगी है कि आखिर यह शव किसका है और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात शव एक बंद बोरी में सुनार नदी में बहते हुए हिनौता घाट आ पहुंचा। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के हाथ पर बबलू व छाती पर मां लिखा हुआ है। काला लोअर और कत्था रंग की शर्ट युवक पहने हुए है।

शव को बोरी बांधकर फेंका

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर नदी में फेंक दिया। वह बहता हुआ हिनौता घाट पहुंच गया। पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, जेरठ चौकी प्रभारी सहित राकेश पाठक मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.