Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सीएम श‍िवराज के निर्देश – लाड़ली बहना योजना की तरह ही सस्ते रसोई गैस सिलेंडर दिलवाने का करें काम

40

भोपाल। जिस तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन टीम भावना के साथ किया गया, उसी तरह रसोई गैस सिलेंडर रीफिलिंग योजना का लाभ दिलाने का काम भी करें। एक भी पात्र महिला इस लाभ से वंचित न रहे। हितग्राहियों को शीघ्र ही योजना अंतर्गत राशि अंतरित की जाएगी।

पंजीयन कार्य की वर्चुअली समीक्षा

यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश में चल रहे पंजीयन कार्य की वर्चुअली समीक्षा करते हुए कलेक्टरों को दिए। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 15 सितंबर से आवेदन भरवाना आरंभ हुआ।

बैंक खातों के विवरण के साथ आवश्यक प्रक्रिया

बैठक में बताया गया कि उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही बहनों और ऐसी बहनों जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है, उनकी समग्र जानकारी एकत्र कर बैंक खातों के विवरण के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

तकनीकी उपायों पर भी विचार

बड़ी संख्या में पुरुषों के नाम खाते होने से परिवार किस तरह लाभान्वित हो, इसके लिए तकनीकी उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लाड़ली बहना आवास योजना के क्रियान्वयन में कोई परेशानी न आए, यह सुनिश्चित किया जाए। अधिक वर्षा से कुछ स्थानों पर फसलों की क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना और क्षतिपूर्ति दिलाने का काम प्राथमिकता के साथ हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.