Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कैमरून ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए सूर्यकुमार यादव एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े

47

इंदौर। वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में अच्छी लय में दिख रहे हैं। श्रृंखला का दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 399 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव नाबाद 72 रन पर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस मैच में कैमरून ग्रीन के एक ओवर में छक्कों की बारिश कर दी।

सूर्यकुमार की गजब बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव ने लगातार 4 छक्के जड़कर सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। उन्होंने कैमरून ग्रीन के एक ही ओवर में 4 सिक्सर लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा 41वें ओवर में किया। इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर सूर्या ने चार तूफानी छक्के जड़े।

कैमरून की लगाई क्लास

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़ा। फिर तीसरी गेंद पर भी गंगनचुंबी सिक्सर लगाया। सूर्या ने चौथा छक्का डीप मिडविकेट के ऊपर से जड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.