Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क...

मुंबई में लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाह रुख खान, अबराम भी थे साथ

33

मुंबई। बालीवुड एक्टर शाह रुख खान अपनी फिल्म जवान फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं। फिल्म को मिली बड़ी सफलता के बाद गणेशोत्सव के दौरान वे मुंबई के प्रसिद्ध गणेश लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान शाह रुख खान के बेटे अबराम भी उनके साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। शाह रुख खान के लालबागचा राजा के पंडाल में दर्शन करने पहुंचने के वीडियो को उनके फैन्स तेजी से वायरल कर रहे हैं।

सभी सितारे लेते हैं लालबागचा राजा का आशीर्वाद

मुंबई में गणेशोत्वस के दौरान लालाबागचा राजा के रूप में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। इनके साथ ही मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े सभी सितारे भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लालाबागचा राजा की मूर्ति स्थापित की गई है। तब से हर दिन यहां बड़ी हस्तियों का पहुंचना जारी है।

बेटे के साथ दिखे शाह रुख

शाह रुख खान भी बेटे अबराम के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। एएनआई ने एक्स हैंडल पर शाह रुख खान का वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में एक्टर लालाबागचा राजा के पंडाल में अपने बेटे के साथ नजर आए।

शाह रुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ लालबागचा राजा के पंडाल में नजर आईं। सोशल मीडिया पर किंग खान के फैन्स इस वीडियो तो शेयर और लाइक कर रहे हैं। फिल्म जवान के रीलीज होने से पहले शाह रूख वैष्णो देवी मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। शाह रुख खान के पहले लालबागचा राजा के दर्शन करने एक्टर कार्तिक आर्यन, वरुण धवन व फुकरे 3 टीम में एक्टर पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.