Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

इनकम टैक्स आफिस खाली कराने पहुंची कोर्ट की टीम, 41 साल पहले किराए पर ली थी बिल्डिंग

51
छतरपुर। छतरपुर के आयकर विभाग के कार्यालय में तब हंगामा हो गया था, जब कोर्ट की टीम उसे अचानक खाली कराने पहुंच गई थी। टीम को देखते ही आयकर विभाग के अधिकरी सकते में आ गए। आयकर विभाग के कार्यालय को खाली कराने के लिए भवन मालिक ने केस किया था।

दरअसल, जिस बिल्डिंग में विभाग चल रहा है वह किराए की बिल्डिंग में है। इसे खाली कराने को लेकर कोर्ट की टीम बुधवार को पहुंची थी। इधर, आयकर अधिकारी ने कहा कि कोर्ट की टीम आई और वह सामान फेंकने लगे। हम गोपनीय जानकारियां, महत्वपूर्ण फाइलें और ऑफिस का सामान लेकर कहां जाएंगे।

न्यायालय पर चल रहा था विवाद

शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित आयकर विभाग की एक बिल्डिंग पिछले कई वर्षों से न्यायालय में चल रहे विवाद का हिस्सा है। यहां बिल्डिंग हटवारा क्षेत्र में रहने वाले स्व. गोपालचन्द्र अग्रवाल, उनके बेटे रविन्द्र अग्रवाल, पवित्र अग्रवाल और स्वप्रिल अग्रवाल की बताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.