Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत... जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर र... भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प...

अश्लीलता का अड्डा बनीं दिल्ली मेट्रो, सरेआम किसिंग करते कपल का Video वायरल

53

दिल्ली मेट्रो इन दिनों खासा चर्चा में है। मेट्रो के अंदर की वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। कभी किसी कपल का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी की लड़ाई का। दिल्ली मेट्रो में इन दिनों एक कपल का इंटीमेट हरकतों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। लोग कपल की इस हरकत पर काफी भड़क गए हैं।

वायरल वीडियो में कपल को मेट्रो ट्रेन के दरवाजे के पास गले मिलते और किसिंग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह ऐसा बार-बार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो आनंद बिहार मेट्रो स्टेशन के आस-पास का बताया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ऐसी हरकतों को लेकर पहले भी चेतावनी जारी कर चुका है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया था, “ वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों और ट्रेन के अंदर उचित व्यवहार करें। डीएमआरसी की हिदायत के बाबजूद लोग बाज नहीं आ रहे।

वीडियो देखने के बाद लोगों के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए  मजाकिया लहजे में कैप्शन लिखा है। वीडियो का कैप्शन है ‘आनंद विहार #delhimetro (OYO) का एक और इमोशनल वीडियो। शायद हम भूल गए हैं कि प्यार अंधा होता है, लोग नहीं।’ वीडियो ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को भड़का दिया और लोगों ने DMRC से इस मामले पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

एक यूजर ने लिखा ‘यह दिल्ली में अब रोज का हो गया है। क्यों? बहुत-बहुत अजीब लग रहा है।’ एक अन्य ने लिखा ‘सच में क्या गलत है अगर वे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं और किसी और को परेशान नहीं कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि आप जैसे लोगों के पास दूसरे लोगों की जिंदगी में दखल देने के अलावा और कोई काम नहीं है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.