Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

केरल में सेना के जवान की पिटाई, पीठ पर लिखा ‘PFI’, जानें क्या बोली पुलिस

33

दक्षिणी केरल के कोल्लम जिले में रविवार रात छह लोगों ने कथित तौर पर एक सैनिक की उनके घर के निकट पिटाई की और उनकी पीठ पर हरे रंग से ‘पीएफआई’ लिख दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना रविवार रात यहां कडक्कल में सैनिक के घर के पास उस समय हुई जब वह अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे।

पुलिस ने कहा कि सैन्य खुफिया कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर में तैनात सैनिक पर कथित हमले की जांच का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि कथित घटना केरल निवासी सैनिक की छुट्टी के आखिरी दिन हुई। पुलिस के अनुसार अज्ञात छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होना), 147 (दंगा), 153 (दंगा भड़काने के मकसद से उकसाना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 341 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कथित घटना में किसी संगठन की कोई भूमिका है या नहीं।

कडक्कल थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सैनिक की शिकायत के अनुसार, जब वह अपनी बाइक से लौट रहे थे तो उन्होंने अपने घर के पास कुछ लोगों को खड़े हुए देखा। शिकायत में कहा गया है कि जब उन लोगों पूछा गया कि वे वहां क्यों खड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि पास के रबड़ बागान में कोई व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ है और उन्होंने सैनिक से पूछा कि क्या वह उस व्यक्ति को जानते हैं। अधिकारी ने कहा, “सैनिक ने बताया कि वह उन लोगों के साथ रबड़ बागान चला गया और वहां पहुंचने पर किसी ने उन्हें पीछे से लात मारी और फिर हमलावरों ने उनके हाथ बांधकर पिटाई की। फिर उन्होंने हरे रंग से उनकी पीठ पर पीएफआई लिख दिया।”

पीएफआई आम तौर पर ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ संगठन पर पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस ने बताया कि सैनिक को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस के अनुसार सैनिक को आज राजस्थान के जैसलमेर में अपनी यूनिट में लौटना था, लेकिन फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पर आराम कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.