Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘बिग बॉस 17’ में शामिल होने जा रहा है ये फेमस यूट्यूबर, एल्विश यादव को भी छोड़ेगा पीछे?

53

टेलीविजन का पॉपुलर शो बिग बाॅस हर बार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता है। इस कारण इस शो को अच्छी खासी टीआरपी मिलती है। अब बिग बॉस का 17 वां सीजन जल्द ही आने वाला है। इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटडेट हैं। कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 का प्रोमो जारी किया गया था। इस प्रोमो में सलमान खान इस बात की जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे कि नए सीजन में कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम तीनों से काम लेना पड़ेगा। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार अपडेट्स आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो में यूट्यूबर्स को जरूर शामिल किया जाएगा।

ये फेमस यूट्यूबर होगा शामिल

बता दें कि बिग बाॅस ओटीटी 2 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी जैसे इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस कारण शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब बिग बॉस मेकर्स ने फैसला किया है कि बिग बॉस 17 में भी एक फेमस सोशल मीडिया स्टार को शामिल किया जाएगा। एक फैन पेज के अनुसार, बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस बात का कंफर्म होना अभी बाकी है। अगर यह फाइनल हुआ, तो अरमान मलिक सलमान खान के शो में दिखाई दे सकते हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरते हैं सुर्खियां

हालांकि, अभी इसे लेकर शो मेकर्स की ओर से कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं। कुछ महीनों पहले ही अरमान की पहली पत्नी पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों का पहले से एक बेटा चिरायु मलिक भी है। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका भी हाल ही में एक बेटे की मां बनी हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका एक बार फिर मां बनने वाली हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अरमान काफी पॉपुलर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.