Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक्स वाइफ रीना दत्ता संग नजर आए आमिर खान, पैपराजी के सामने दिए ऐसे पोज

51

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस समय फिल्मों की वजह से तो नहीं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर पैपराजी से कम ही स्पाॅट होते हैं। हाल में आमिर को अपनी पहली वाइफ रीना दत्ता के साथ देखा गया। आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बांद्रा में एक साथ खड़े हैं। पैपराजी को देखने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ पोज भी दिए। वीडियो के वायरल होने के बाद अब आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

ज्वेलरी शोरूम पर साथ नजर आए आमिर-रीना

आमिर खान और रीना दत्ता हाल ही में बांद्रा के एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर साथ दिखाई दिए हैं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पाॅट किया और कैमरे में कैद किया। आमिर खान ने इस दौरान प्रिंटेड कुर्ता और ब्लैक पैंट पहन रखी थी। वहीं, रीना ने पर्पल कुर्ता और व्हाइट पैंट लुक में नजर आईं। दोनों ने साथ में पोज भी दिए। आमिर और रीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आमिर खान का टेस्ट इतना खराब क्यों है दोनों पत्नी सेम दिखती हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए आमिर

वहीं, एक अन्य ने लिखा, ये तो आमिर खान मां जैसी लग रही है। एक अन्य ने लिखा, ये तो अम्मी लग रही है आमिर की। बता दें कि रीना दत्ता, आमिर खान की पहली पत्नी हैं। एक्टर ने रीना के साथ साल 1986 में शादी की थी। लंबे समय के बाद दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया। इसके बाद एक्टर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। रीना से आमिर के दो बच्चे भी हैं। बेटा जुनैद और बेटी आइरा। आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब वे जल्द ही लापता लेडीज फिल्म में नजर आने वाले हैं। जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.