Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

नैक की निरीक्षक टीम के समक्ष भोज विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने बयां की हकीकत

54
भोपाल। मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में नैक टीम ने तीन दिन तक निरीक्षण किया। जहां पहले दिन टीम ने विवि के पांच साल के दस्तावेजों को देखा। वहीं दूसरे दिन टीम द्वारा इंदौर व उज्जैन के क्षेत्रीय निदेशक के कार्यालयों एवं अध्ययन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। तीसरे दिन की शुरुआत मैं नैक टीम के सदस्यों ने भोज विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र की निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद टीम में शामिल सात शिक्षाविदों ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता के साथ परिचर्चा की। विद्यार्थियों ने बताया कि कई विषयों के शिक्षक हैं ही नहीं तो कक्षाएं नहीं लग पाती हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों ने समय से परीक्षाएं न कराने और अध्ययन सामग्री ना मिलने की भी शिकायत की है।

विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों को देखा

इसके अलावा नैक टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ विचार-विमर्श किया और विश्वविद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नई दिशा देने के लिए सुझाव भी साझा किए। तीन दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में नैक टीम के सदस्यों ने क्षेत्रीय केंद्र भोपाल, इन्क्यूबेशन सेंटर और डे-केयर सेंटर, परिसर का भ्रमण कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा सयंत्र, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और विश्वविद्यालय के द्वारा किए गए नवाचारों को देखा। नैक टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया।

कुलपति को रिपोर्ट सौंपी

इसके बाद विवि में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भोज विश्वविद्यालय की ओर से नैक सदस्यों का सम्मान कर उन्हें धन्यवाद दिया गया। इसके बाद नैक टीम के अध्यक्ष प्रो. नरेश दधीच द्वारा भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय तिवारी को पूरे तीन दिनों की सील बंद रिपोर्ट सौंपी। प्रो. दधीच ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि नैक की बहुत अच्छी रैंकिंग से हमे शिथिल होने की आवश्यकता नहीं है और कम रैंकिंग से भी हमे निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें निरंतर काम करने की आवश्यकता है। हमें अपने किए गए कार्य और परिश्रम का फल आज नहीं तो कल अच्छा जरूर मिलता है।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने कहा कि नैक टीम के सुझावों पर विश्वविद्यालय अवश्य अमल करेगा। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारीयों से कहा कि हमें विश्वविद्यालय को बदलती दुनिया के अनुरूप सूचना संचार तकनीक पर आधारित डिजिटल विश्वविद्यालय बनाना है और आनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श स्थापित करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.