Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

‘वेलकम 3’ का मजेदार टीजर आउट, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

49

हर साल अक्षय कुमार अपनी कई फिल्में लेकर आते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं। हालांकि, कुछ समय पहले ही रिलीज हुई ‘ओएमजी 2’ हिट फिल्म साबित हुई है। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, अब एक बार फिर अक्षय अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज अक्षय अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर उन्होंने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम 3’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘वेलकम’ फिल्म बॉलीवुड की टाॅप काॅमेडी फिल्मों में से एक रही है।

एक साथ नजर आएंगे कई सितारे

‘वेलकम’ फिल्म को पहले दो पार्ट हिट रहे हैं। इसी को देखते हुए मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का एलान किया था। वहीं, अब फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। ‘वेलकम 3’ का ऑफिशियल टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे शानदार कलाकार दिखाई देने वाले हैं। लंबे समय के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और रवीना टंडन स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जिसमें 24 एक्टर्स ने कैपेला परफॉर्म किया हो।

इस दिन रिलीज होगी वेलकम 3

सामने आए टीजर में सभी सितारे आर्मी ड्रेस पहने हाथों में गन लिए नजर आए। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट ‘वेलकम 3’ का टाइटल सॉन्ग गाती दिख रही है। बीच-बीच में सभी लोग फनी एक्टिविटी भी कर हैं। रवीना टंडन भी बार-बार अक्षय कुमार को टोकती हैं। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फिरोद नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे ने ली है। टीजर को शेयर करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 थिएटर्स में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.