Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जो बाइडन बेहद विनम्र हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना कार्यक्रम के बाद भारतीय पादरी ने कहा

29

‘लिटर्जी कमीशन फोर दिल्ली आर्चडायोसिस’ के सचिव फादर निकोलस डियास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को ‘बेहद विनम्र’ व्यक्ति बताया है जिन्होंने कहा कि उनके जीवन पर उनकी दादी का बड़ा प्रभाव है। फादर डियास ने शनिवार को जी20 सम्मेलन शुरू होने से पहले नयी दिल्ली के एक होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए आयोजित आधे घंटे की प्रार्थना सभा के दौरान बाइडन से मुलाकात की थी। बाइडन उसी होटल में ठहरे हुए हैं।

फादर डियास ने बताया कि उन दोनों के बीच बातचीत धर्म, गोवा और भारत पर केंद्रित रही। गोवा के बेनोलिम के रहने वाले फादर डियास ने कहा, ‘‘ मैंने उन्हें भारत में ईसाई धर्म की उत्पत्ति के बारे में बताया और याद दिलाया कि भारतीय चर्च दुनिया में ईसाई धर्म जितने ही पुराने हैं।” दिल्ली आर्चडायोसिस के पादरी ने जी20 तथा भारत एवं अमेरिका की सफलता के लिए प्रार्थना की। फादर डियास ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘बहुत विनम्र’ हैं और उन्होंने इस प्रार्थना कार्यक्रम के वास्ते वक्त निकालने को लेकर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बाइडन ने अपने ऊपर ईसाइयत के प्रभाव तथा पोप फ्रांसिस से नजदीकी के बारे में उन्हें बताया। फादर डियास ने कहा, ‘‘ हमारी थोड़ी बातचीत हुई जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनके जीवन तथा उनके कैथोलिक पालन-पोषण पर उनकी दादी का असर है।” पादरी अपने साथ गोवा का विशेष पकवान बेबिनका भी लेकर गये थे जिसे उन्होंने बाइडन को खिलाया। इस भेंट के समापन से पहले बाइडन ने उन्हें एक स्मृति चिह्न राष्ट्रपति मुहर नंबर 261 भेंट की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.