Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

‘अपना अहंकार कम करो, इस देश ने तुम्हें’…दिल्ली की बारिश के बहाने प्रियंका गांधी का PM मोदी पर निशाना

39

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसकी नीतियां अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए है न कि गरीबों के फायदे के लिए। राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए करार करके आते हैं।

नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन स्थल पर बारिश का कथित तौर पर पानी जमा होने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह मैंने देखा कि G20 शिखर सम्मेलन जब हो रहा था, तो बारिश आई और जहां पर यह सम्मेलन हो रहा है वहां पर सारा पानी फैल गया है.. मेरे मन में एक बात आई कि ‘शायद जो हमारे देशवासी डर के मारे कह नहीं पा रहे हैं, भगवान ने कह दिया कि अपना अहंकार कम करो, इस देश ने तुम्हें बनाया है…इस देश ने नेता बनाया है, इस देश को आगे रखो…इस देश की जनता को सर्वोपरी बनाओ।” उन्होंने कहा ‘‘जब ये अपने धनवान मित्रों को सरकार की सारी कंपनियां सौंप देते है तो नुकसान कौन उठाता है.. जब ये बड़े-बड़े खर्चे करते है तो नुकसान कौन उठाता है.. सबसे ज्यादा नुकसान हमारी बहनें उठाती हैं क्योंकि जो पैसे आपकी भलाई के लिए आपके पास आने चाहिए वो नहीं आते।”

राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा जिस सरकार की नीयत सही होती है, तो वह इस संपत्ति को आपकी भलाई के लिए खर्च करती है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सिर्फ अमीरों की कद्र है। उन्होंने कहा,‘‘भाजपा की नीतियां अमीरों के लिए हैं, गरीबों के लिए नहीं। मोदी विदेश जाते हैं और आकर कहते हैं कि हमारा सम्मान बढ़ गया है। बाद में हमें पता चलता है कि उन्होंने जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए सौदे किए और बड़े उद्योगपतियों को वहां से कारोबार मिल रहा है।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा का एकमात्र ध्यान सत्ता में बने रहना है और वह गरीबों की उपेक्षा करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.