Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

मैक्सिको सीमा पर अमेरिकी अधिकारियों ने दो ट्रकों पर की फायरिंग, तीन लोग घायल

51

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में अमेरिकी नागरिकों के ऊपर फायरिंग की घटना हुई है। मैक्सिको के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक नार्थ मैक्सिको में दो वाहनों पर फायरिंग की गई, इसमें अमेरिकी नागरिकों के साथ मैक्सिको के नागरिक भी सवार थे। इसमें हमले में मैक्सिकों के तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

अमेरिका से आ रहे थे ट्रक

नार्थ मैक्सिको में यह घटना बार्डर के इलाके के तमाउलिपास में रोमा ब्रिज के करीब हुई है। मैक्सिकन नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दो ट्रक अमेरिका की तरफ से आ रहे थे, इनमें 20 लोग सवार थे। इनमें से चार अमेरिकी नागरिक थे। इस दौरान हथियार से लैंस अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों ने इन लोगों ने पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

महिला की पीठ में लगी गोलियां

फायरिंग में एक मैक्सिकन महिला की पीठ में दो गोलियां लग गईं। वहीं एक 62 साल के व्यक्ति के पैर और 70 साल के व्यक्ति के अंगुली में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों ट्रकों में सवार 20 लोगों में 4 अमेरिकी नागरिक थे, इसमें दो नाबालिग और एक 19 महीने का बच्चा भी था।

कोई अमेरिकी नागरिक नहीं हुआ घायल

नार्थ मैक्सिकों में अमेरिका से आ रहे दो ट्रकों पर हुई फायरिंग में कोई भी अमेरिकी नागरिक घायल नहीं हुआ है। अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को जानकारी दी कि अमेरिकी सीमा शुल्क के अधिकारियों ने रोमा पोर्ट आफ एंट्री पर फायरिंग की दी, इस मामले में सात लोगों पर कार्रवाई हुई। फायरिंग की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.