Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

आलिया-रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को पूरा हुआ एक साल, पार्ट 2 का प्रोमो हुआ रिलीज

38

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की रिलीज को आज एक साल पूरा हो गया है। यह फिल्म की फर्स्ट एनिवर्सरी है। ब्रह्मास्त्र फिल्म ने अपनी रिलीज और रिलीज के पहले खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, आज इस खास दिन पर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के पार्ट 2 को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 1, 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार की शुरुआत हुई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद यह कपल शादी के बंधन में बंध गया था।

ब्रह्मास्त्र के पार्ट का प्रोमो रिलीज

इस खास दिन पर अयान ने ब्रह्मास्त्र के एक साल पूरे होने पर खुशी जताई है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पहला जन्मदिन मुबारक हो, ब्रह्मास्त्र। आपकी सारी क्रिएटिविटी, हार्ड वर्क और फिल्म निर्माण और लाइफ के सभी सबकों के लिए शुक्रिया। ब्रह्मास्त्र यात्रा के अगले पार्ट का कुछ शुरुआती आर्ट वर्क थोड़ी देर में शेयर करूंगा।” वहीं, कुछ देर बाद अयान ने अपनी फिल्म के दूसरे पार्ट का एनिमेटेड प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि देव, जलास्त्र और अग्निअस्त्र के बीच घमासान चल रहा होता है।

कब रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2

इस प्रोमो के साथ अयान मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा, “अर्ली काॅन्सेप्ट के आधार पर कला कार्य के जरिए ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव का ये प्रोमो हाजिर है। पिछले कई महीनों से मैं लगातार इस फिल्म के पार्ट 2 और 3 की कहानी और विजन पर काम कर रहा हूं। ब्रह्मास्त्र के इस खास दिन पर कुछ शेयर करने का मन किया, तो ये कुछ स्पेशल शेयर कर दिया।” इस प्रोमो के बाद फैंस ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव’ की रिलीज में अभी काफी समय लगेगा। साल 2026 दिसंबर में ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके एक साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.