Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 सितंबर 2023: दो ग्रहों का गोचर, मेष से मीन तक क्या पड़ेगा प्रभाव, पढ़ें

41

सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। 16 सितंबर को बुध सिंह राशि में मार्गी होंगे। वहीं, इसके एक दिन बाद सूर्य देव का कन्या राशि में प्रवेश होगा। इसके अलावा, 17 सितंबर को मेष राशि में चंद्रमा और देवगुरु की युति होगी। जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। 11 से 17 सितंबर तक का ये हफ्ता कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

मेष राशि

सोमवार को कुछ तकलीफें आ सकती हैं। धन की कमी रहेगी। मंगलवार से समय पक्ष का हो जाएगा। कार्य समय पर होंगे और सहायता भी प्राप्त होगी। बुधवार और गुरुवार को परिवार और मित्रों के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। शुक्रवार और शनिवार को समय पक्ष में रहेगा।

वृष राशि

सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। मंगलवार को व्यय की अधिकता रहेगी। कार्य में बाधा आ सकती है। गुरुवार को समय अनुकूल रहेगा। आय में थोड़ा सुधार होगा। शुक्रवार को नए काम प्राप्त होंगे। शनिवार और रविवार से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

मिथुन राशि

सोमवार को काम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होने के साथ अन्य स्त्रोत से पैसे प्राप्त हो सकते हैं। मंगलवार को आप लंबित काम को सुलझाने में सफल रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को वाहन सावधानी से चलाएं। शुक्रवार कुछ आराम महसूस होगा। शनिवार और रविवार का दिन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

सोमवार को आय अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मंगलवार को सफलता प्राप्त करने का समय है। बुधवार और गुरुवार को आय में सुधार होगा। शुक्रवार को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार और रविवार को विवादों से दूर रहें। बाहर का खाना-पीना न खाएं।

सिंह राशि

सोमवार को काम के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। मंगलवार को समय पक्ष में रहेगा। बुधवार से अड़चने खत्म होंगी। गुरुवार को काम की अधिकता होगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि

सोमवार को राजपक्ष से लाभ होगा। नई जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मंगलवार से गुरुवार तक भाग्य अनुकूल रहेगा। विरोधी से संबंध सुधरेंगे। शनिवार को काम की अधिकता रहेगी।

तुला राशि

सोमवार और मंगलवार को आय अच्छी रहेगी, लेकिन मन में निराशा का भाव रहेगा। बुधवार को भय समाप्त होगा। गुरुवार और शुक्रवार को काम के प्रति सजगता रहेगी। शनिवार को समय पुनः पक्ष में हो जाएगा।

वृश्चिक राशि

पंचमा चंद्रमा सोमवार को भाग्य में वृद्धि करेगा। मंगलवार को कष्ट देने वाले लोग दूर होंगे। नए काम प्राप्त होने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार सबसे बेहतर दिन रहेंगे। शुक्रवार से रविवार के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

सोमवार को काम अधिक रहेगा। बेवजह से कार्य करने पड़ सकते हैं। बुधवार से समय अनुकूल हो जाएगा। गुरुवार को पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रविवार को सबसे शानदार दिन रहेगा। अज्ञात भय व चिंता दूर होगी।

मकर राशि

सोमवार और मंगलवार को आय में कमी आ सकती है। काम में विलंभ होगा। गुरुवार को वाहन संबंधी समस्या आ सकती हैं। शुक्रवार को समय पक्ष का रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

व्यय की अधिकता रहेगी। काम की अधिकता रहेगी। मंगलवार को बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। गुरुवार को कुछ परेशानी आ सकती हैं। शनिवार को काम में तेजी रहेगी। सुख प्राप्त होगा।

मीन राशि

सोमवार को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कामों में गति आएगी। मंगलवार व बुधवार को प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। शुक्रवार का दिन चिंतायुक्त रह सकता है। थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.