Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिवाली पर ‘थामा’ का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम, पहले ही दिन कमाए करोड़ों

41

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म थामा को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है. फिल्म का हर मैडॉक फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और सभी को इस बात की उम्मीद है कि इस फिल्म से इस यूनिवर्स को और आगे समझने में मदद मिलेगी. फिल्म आने वाली 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म ने आज एडवांस बुकिंग्स के पहले दिन काफी अच्छा परफॉर्मेंस किया है. फिल्म एक वैम्पायर लव स्टोरी और कॉमेडी होने वाली है, ऐसे में दिवाली और लॉन्ग वीकेंड का इस फिल्म को अच्छा खासा फायदा मिलने वाला है.

पहले दिन कितने टिकेट्स की हुई बुकिंग?

बात करें पहले दिन के कलेक्शन के बारे में तो फिल्म ने पीवीआर आईनॉक्स में लगभग 4000 टिक्ट्स की सेल की है, वो भी कुछ ही घंटों में. इस लिहाज से, देखा जाए जो थामा को पहले दिन अच्छा खासा प्रदर्शन किया है. रिलीज के दिन चीजें और भी बेहतर होने की उम्मीद है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, फिल्म के दिन के अंत तक 15,000 का आंकड़ा पार कर लेने की पूरी संभावना है.

125 करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट

मैडॉक फिल्म्स की भारी-भरकम बजट वाली फिल्म ‘थामा’ को रिलीज होने में अभी तीन दिन बाकी हैं. इसका लक्ष्य पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में एक लाख से ज़्यादा टिकट बेचना है. फिल्म के पहले शो से पहले ही लगभग सवा लाख से डेढ़ लाख टिकट बिकने की भी संभावना है. हालांकि, ये अभी केवल आंकलन हैं. थामा का बॉक्स ऑफिस क्लैश हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ होने जा रहा है. बड़े पैमाने पर बनी फिल्म थामा में कई सारी जानी मानी टॉप की वीएफएक्स कंपनियां काम कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का फाइनल प्रोडक्शन बजट 125 करोड़ रुपए हैं, साथ ही इसमें 20 करोड़ रुपए मार्केटिंग और प्रमोशन के भी शामिल किए गए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो भी सभी के सामने आया. हालांकि, फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.