Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

World Cup स्क्वॉड में शामिल हुआ दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी इन दो देशों के लिए खेला है क्रिकेट

23

नीरदलैंड ने विश्व कप 2023 के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टीम में उस खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जो दो देशों के लिए खेल चुका है। खास बात कि यह क्रिकेटर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुका है। अब यह खिलाड़ी दो देशों के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप खेलने वालों की लिस्ट में छठवें स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए भी खेल चुके हैं रीलोफ

दरअसल नीदरलैंड ने अपने स्क्वॉड में रीलोफ वान डर मर्व को जगह दी है। साल 2009-10 में दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप खेलने वाले रीलोफ अब नीदरलैंड के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 खेलते नजर आएंगे। 38 वर्षीय मर्व के पास काफी अनुभव है। वह पिछले साल टी20 विश्व कप में भी नीदरलैंड टीम का हिस्सा थे। उनके अलावा कोलिन एकरमैन को टीम में मौका दिया गया है।

नीदरलैंड का विश्व कप स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कोलिन एकरमैन, रीलोफ वान डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के लिए खेले रीलोफ

रीलोफ वान डर मर्व ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया था। वह 2009 और 2010 टी20 विश्व कप अफ्रीका के लिए खेला। इसके बाद 2015 में मर्व ने नीदरलैंड की नागरिकता ली। वह नीदरलैंड के लिए 2016, 2021 और 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.