Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

दस दिन बाद भी दो थानों की पुलिस मिलकर नहीं ढूढ़ पाई गालकाटू मनचले को

59

भोपाल,। देशी शराब और जुआ पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही भोपाल पुलिस के लिए इन दिनों एक मनचले ने नाक में दम कर रखा है। 11 दिन पहले टीटीनगर के स्मार्ट सिटी रोड पर एक दसवीं की छात्रा को रोककर उसका गाल काटकर फरार हो गया था, उस मामले में पुलिस एक हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी खाली हाथ है, तमाम कोशिश के बाद में आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया है।

पुलिस की यह नाकामी तब है जब मामले की निगरानी खुद पुलिस कमिश्नर कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच का जिम्मा इलाके के एसीपी निभा रहे हैं। हम बता दें कि कमला नगर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है, वह 25 अगस्त को कोचिंग से घर वापस आ रही थी, रास्ते में एक अनजान युवक ने बाइक अड़ाकर उससे बात करना चाही थी तो उसने डांट फटकार कर उसे भगा दिया था, अगले दिन यानी 26 अगस्त को आरोपित ने एक बार फिर छात्रा को रास्ता रोका और इस बार उसके गाल पर काटकर उसके साथ छेड़खानी की। उसने दूर खड़े अपने दोस्तों की और इशारा कर लड़की को धमकाया कि उसने उसकी एक दिन पहले उसे डांटा था, यह उसका बदला है। यह सुनकर नाबालिग सड़क पर बुरी तरह से रोने लगी थी, बाद में मनचले की हरकत को आसपास के लोगों ने देखा तो वह उसे पकड़ने दौड़े तो आरोपित भाग गया था, बाद में नाबालिग ने थाने आकर आरोपित के खिलाफ लिखित में टीटीनगर में एफआइआर दर्ज कराई थी,तब से पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि वह कई बार इलाके की दुकानों पर घूमता नजर आ रहा है। अधिकारियों का दस दिन बीतने के बाद भी दावा है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.