Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...

अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की याचिका पर 21 को पेश हो सकता है जवाब

38

ग्वालियर। भाजपा नेता और अशोकनगर सीट से विधायक जजपाल सिंह जज्जी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले से संबंधित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से लगाए गए आवेदन जिसमें उन्होंने चुनाव याचिका में कुछ परिवर्तन करने की मांग की थी, पर लड्डूराम कोरी के वकील संगम जैन को जवाब पेश करना था। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता जैन ने हाईकोर्ट से जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की, जिस पर हाई कोर्ट ने उन्हें आगामी 21 सितंबर तक का समय दिया है।

अगली सुनवाई 21 को होगी, जिस पर उन्हें जवाब पेश करना होगा। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में विधायक की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों ने उनके पक्ष में आए रिट अपील के आदेश को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया, वहीं साथ ही एक आवेदन भी पेश किया जिसमें उन्होंने चुनाव याचिका में कुछ बदलाव करने की अनुमति मांगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.