Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

धूम्रपान करने वालों को टीबी से बचाव के लिए लगेगा टीका, पहचान के लिए होगा सर्वे

36

भोपाल। अब 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी टीबी की बीमारी से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा। इसमें अभी गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों के अलावा धूम्रपान (स्मोकर) करने वालों को शामिल किया जा रहा है। भारत सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के लिए मध्य प्रदेश को भी चुना है। प्रदेश के 26 जिलों में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका की एक डोज लगाई जाएगी। अभी इन जिलों का चयन होना है। टीकाकरण शुरू करने की तारीख भारत सरकार द्वारा निर्धारित की जाएगी।

धूम्रपान करने वालों का होगा सर्वे

बता दें कि अभी सिर्फ बच्चों को ही टीबी से बचाव के लिए बीसीजी का टीका लगाया जाता है। धूम्रपान करने वालों की पहचान के लिए सर्वे कराया जाएगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि केंद्र ने पहले मात्र मध्य प्रदेश को ही पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना था, पर अब लगभग 15 राज्य शामिल हो चुके हैं। तैयारी करने में ही बहुत समय लग जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बताने के लिए एक कार्यशाला भी हो चुकी है।

प्रतिरोधक क्षमता जिनकी कम उन्हें लगेगा टीका

डा. शुक्ला ने बताया कि दाहिने हाथ में 0.1 मिली टीका लगाया जाएगा। टीका उन्हें लगेगा जिनकी प्रतिरोधक क्षमता किन्हीं कारण से कम हो जाती है। बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होने पर सबसे पहले टीबी जकड़ती है। एड्स से पीड़ित रोगियों को भी सबसे पहले टीबी होती है, कारण उनकी भी प्रतिरोधक क्षमता बीमारी के चलते कम हो जाती है।

  • 18 से ऊपर के इन लोगों को लगेगा टीका
  • पांच वर्ष से अधिक समय से ‍‍जिन्हें टीबी है
  • 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग।
  • डायबिटीज के रोगी।
  • बाडीमास इंडेक्स 18 से कम।
  • धूम्रपान करने वालों को।
  • एचआइवी संक्रमित।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.