Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुछ देर में निकलेगी भादौ मास में महाकाल की पहली सवारी आज, 9 रूपों में होंगे दर्शन

46

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। भगवान महाकाल भक्तों को एक साथ नौ रूपों में दर्शन देंगे। शाम चार बजे शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू होगी। श्रावण-भादौ मास के क्रम में शाही सवारी 11 सितंबर को निकलेगी। इस सवारी का पारंपरिक मार्ग करीब सात किलोमीटर लंबा है। इस दिन सवारी करीब छह घंटे नगर भ्रमण करेगी।

अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश, रथ पर होलकर, घटाटोप, जटाशंकर, रुद्रेश्वर व चंद्रशेखर स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे।

पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7.30 बजे पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.