Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जबलपुर के थाने में युवक की पिटाई, महिला सब इंस्पेक्टर ने की मारपीट; बयान दर्ज कराने पहुंचा था

29

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है. अधिवक्ता के साथ पुलिस थाना में बयान दर्ज कराने आए युवक के साथ एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो महिला सिपाही ने बेरहमी से मारपीट की है. महिला पुलिसकर्मियों युवक बेरहमी से पिटाई कर दी. पहले लात घूंसे फिर डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया. युवक के नाक से खून बहने लगा. पुलिसकर्मियों की पिटाई से युवक बेहोश हो गया. वहीं पिटाई के बाद युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस बयान बदले का दबाव बना रही थी.

दरअसल, जबलपुर के गोहलपुर पुलिस थाना में बुधवार दोपहर एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए यूसुफ खान को पुलिस थाने बुलाया गया था. वहां उसके साथ दुर्व्यवहार की घटना घटी. यूसुफ ने आरोप लगाया कि महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) माधुरी वासनिक ने उसे थाने के एक कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा. इस मारपीट में दो महिला आरक्षकों ने भी साथ दिया.

बयान बदल पाने का लगाया आरोप

यूसुफ के अनुसार लात-घूंसे और डंडे से पिटाई की गई. जिसके चलते वह बेहोश हो गया. इस घटना के दौरान उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा. गंभीर हालत में पुलिस उसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गई और फिर कोरे कागजों में हस्ताक्षर भी कराए गए. यूसुफ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों ने उस पर बयान बदलने का दबाव भी बनाया.

वकीलों ने जांच की उठाई मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में वकील गोहलपुर थाने पर एकत्र हुए और थाने के प्रभारी से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित अन्य वकीलों ने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग उठाई ताकि सच्चाई सामने आ सके। मनीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस थाने के अंदर इस तरह की घटना होना संदेह के घेरे में है पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर चंद पैसों की लालच में इस तरह की वारदात को अंजाम दे रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.