Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

राहु दोष से परेशान हैं तो सोमवार को लगाएं सफेद चंदन का टीका, जानें क्या कहते हैं कुंडली एक्सपर्ट

43

भारतीय ज्योतिष परंपरा में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में राहु पहले भाव में स्थित होता है तो जीवन को रोमांचक बना देता है। ज्योतिष में राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना गया है और इनकी शांति के लिए कई चमत्कारी उपायों किए जा सकते हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, राहु शांति के लिए ये उपाय कर सकते हैं।

पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, सोमवार को श्वेत चंदन के तिलक को आँखों के बीच और भुजा पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है। इसके अलावा रोज दुर्गा मंत्र “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का 108 बार जाप करना चाहिए । इससे भी राहु दोष नष्ट हो जाते हैं।

सूर्य नमस्कार करें

राहु दोष दूर करने के लिए रोज सुबह सूर्य नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर और मन स्वस्थ रखता है। अमावस्या के दिन काली पूजा करना भी फलदायी होता है। ऐसा करने से राहु दोष में कमी आती है।

ओम नम: शिवाय का पाठ करें

रोज रात में सोते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से राहु का प्रकोप कम होता है। सफेद फूलों की माला धारण करने से भी राहु दोष कम होते हैं। सोमवार को सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

तुलसी की पूजा करें

राहु के दोषों को दूर करने के लिए तुलसी की पूजा करना चाहिए और जल चढ़ाना चाहिए। पक्षियों का खाना खिलाने से भी राहु दोष दूर होता है। कुंडली में राहु दोष दूर होता है तो जीवन में किसी भी काम में रुकावट नहीं आती है और काम जल्द सफल हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.