Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हाई हील्स के कारण स्टेज पर गिरते-गिरते बचीं कियारा आडवाणी, वीडियो हुआ वायरल

31

 आए दिन बाॅलीवुड इंडस्ट्री का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही में एक इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, कियारा आडवाणी और एक्टर अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए थे। इस दौरान इन तीनों के लुक बेहद शानदार थे। लेकिन इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा अचानक स्टेज पर करीना कपूर के ऊपर गिरने ही वाली होती हैं, लेकिन अर्जुन कपूर ने उन्हें संभाल लिया। जब कियारा अर्जुन का अभिवादन करने के बाद अपनी सीट पर बैठने जा रही थी, तभी वे लड़खड़ा जाती हैं।

करीना कपूर के ऊपर गिरने वाली थीं कियारा

दरअसल, कियारा, करीना और अर्जुन एक साथ स्टेज पर दिखाई मौजूद रहते हैं। वहीं, इस इवेंट को अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे थे। कियारा जैसे ही अर्जुन से मिलकर अपनी सीट पर वापिस बैठने जाती हैं, उनकी हिल्स में उनकी ड्रेस फंस जाती है और वे करीना कपूर की गोद में गिरने ही वाली होती हैं कि अर्जुन कपूर उन्हें संभाल लेते हैं। इसके बाद कियारा खुद को संभालती हुई जवाब देती हैं कि वो ठीक हैं। इसे देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ कियारा के लिए अपनी चिंता जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एक ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे यकीन है कि उनके पैर में कम से कम एक सप्ताह तक दर्द रहेगा।” एक अन्य ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आपका पैर ठीक रहेगा।” इस इवेंट में स्टार्स का ग्लैमरस लुक देखने को मिला है। करीना कपूर इस दौरान ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं, तो कियारा आडवाणी शाइनी ग्रीन शेड की ड्रेस पहने नजर आईं। इतना ही नहीं इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं। उन्होंने रेड हाॅट ऑफ शोल्डर स्लिम ड्रेस पहनी हुई थी। बता दें कि यह इवेंट मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल के न्यू ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड ‘टीरा’ के लॉन्च के लिए रखा गया था। कियारा, करीना और सुहाना को इस ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.