Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

‘गदर 2’ की शानदार सक्सेस पर सनी देओल ने रखी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए ये बॉलीवुड स्टार्स

62

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म की इस शानदार सक्सेस के लिए एक्टर्स से लेकर मेकर्स तक सभी काफी खुश हैं। फिल्म की इस ग्रैंड सक्सेस को देखते हुए सनी देओल ने मुंबई में ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर कियारा आडवाणी तक बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। बता दें कि 22 सालों के बाद तारा और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लेकर खूब धूम रही है।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस सक्सेस पार्टी में नजर आए। दोनों इस पार्टी में ब्लैक ट्यूनिंग करते दिखे। ब्लैक कलर के आउटफिट में कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए

‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में सनी देओल अपने बेटे करण देओल, उनकी वाइफ और भाई बॉबी के साथ दिखाई दिए। इस दौरान सनी ब्लू सूट में नजर आए। इतना ही नहीं, सनी ने अपने परिवार के साथ कैमरा के सामने पोज दिए।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ‘टाइगर 3’ का पोस्टर रिलीज करने के बाद पार्टी इंजॉय करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्तिक आर्यन भी दिखे। दोनों स्टार्स ने साथ मिलकर कैमरे के सामने पोज भी दिए।

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपने भाई इब्राहिम के साथ सक्सेस पार्टी अटेंड करते पहुंचीं। इस दौरान सारा ने पिंक कलर का जंपसूट पहना हुआ था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सारा और कार्तिक भी इस पार्टी में एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। एक समय दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इन सितारों के अलावा गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, अजय देवगन और काजोल, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य राॅय कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, आयुष-अर्पिता और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.