Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष...

कन्या राशि में बना विपरीत राजयोग, सितंबर माह में इन लोगों को जमकर मिलेगा लाभ

32

ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के राजयोग और युति के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इससे राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। जब कोई ग्रह-नक्षत्र किसी विशेष स्थिति में आते हैं, तब राजयोग या युतियों का निर्माण होता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 18 सितंबर तक मंगल ग्रह कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। मंगल के प्रभाव से कन्या राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। वहीं, तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में बहुत लाभ होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान इन्हें शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। हर कार्य में सफलता हासिल होगी। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। जमकर धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को विपरीत राजयोग शुभ परिणाम देने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। समस्याएं दूर होंगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को विपरीत राजयोग आर्थिक रूप से लाभ देने वाला है। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आय में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 घर में रखी इन बेकार चीजों को आज ही कर दें बाहर, मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.