Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

‘जनता आपके झांसे में नहीं आने वाली’… एक देश, एक चुनाव को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर निशाना

42

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावना तलाशने के लिए एक समिति गठित करने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश कर ले, वे झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस ‘‘निरंकुश” सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सरकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव” की संभावनाएं तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इससे लोकसभा चुनाव का समय आगे बढ़ने की संभावना है ताकि इन्हें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही संपन्न कराया जा सके

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत। हम प्रगतिशील के लिए एकजुट हैं। कल्याण-उन्मुख, समावेशी भारत।” समिति के गठन का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ पक्ष लोगों का ध्यान भटकाने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले, भारत के नागरिकों के साथ अब और विश्वासघात नहीं किया जा सकेगा।” खरगे ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों ने बदलाव लाने का फैसला किया है। इस निरंकुश सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.