Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजेंगे तो कल्याण सिंह की आत्मा हम सभी को आशीर्वाद देगी: आदित्यनाथ

32

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रभु श्रीराम जब अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तब कल्याण सिंह जी की आत्मा हम सभी को आशीर्वाद देगी।

मुख्यमंत्री योगी ने यहां प्रदर्शनी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित ‘हिंदू गौरव दिवस’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी।” आदित्यनाथ ने कहा, “राम मंदिर के लिए 1990 से लेकर 1992 और उसके बाद तक चले अभियान का परिणाम है कि आज प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।” एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “ जनवरी 2024 में पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त करके जब भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे तो श्रद्धेय बाबूजी की आत्मा को असीम संतुष्टि मिलेगी। उनकी (कल्‍याण सिंह) आत्मा हमें आशीर्वाद देगी कि जिस सपने के लिए उन्होंने राजसत्ता को छोड़ा था, आज वो साकार हो गया।”

योगी ने कहा कि “कल्याण सिंह को जब भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला तो उन्होंने हर बार इस बात को स्पष्टता के साथ कहा कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार और आत्मा को संस्कार का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। इसी के अनुसार कल्याण सिंह जी ने अपना जीवन जिया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी की आज दूसरी पुण्यतिथि को हम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें स्मरण कर रहे हैं। आज विश्व उद्यमिता दिवस और नागपंचमी का पवित्र पर्व भी है, इसलिए यह दिन अद्भुत है। योगी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के करोड़ों उद्यमियों को धन्यवाद और बधाई दी और कहा कि पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया की धमक बढ़ी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.