Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

किसान की हत्या के आरोपित फरार पुलिस पीएम रिपोर्ट का करती रही इंतजार

40

उज्जैन। जमीन विवाद को लेकर ग्राम पिपलियाटाह में एक किसान की 14 अगस्त को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक व आरोपितों के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस शुरूआत में हार्ट अटैक से मौत होना बता रही थी।

फरार हो गए आरोपित

पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार करती रही और आरोपित फरार हो गए। जबकि पीएम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण मौत होना पाया गया है। इसके बाद आधार पर भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जमीन को लेकर विवाद था

बता दें कि शंकर पुत्र सिद्धू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिपलियाटाह का गांव के ही बहादुरसिंह से पांच बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने शंकरसिंह के पक्ष में फैसला दिया था। 14 अगस्त को तहसीलदार व अन्य अधिकारी शंकरसिंह को जमीन पर कब्जा दिलवाने के लिए आए थे।

अध‍िकारियों के जाने के बाद हुआ हमला

जमीन की नपती करवाने के बाद कब्जा दिलाकर सभी अधिकारी चले गए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने शंकरसिंह पर हमला कर दिया तथा उसके जमकर पीट दिया। घायल अवस्था में लेकर शंकर को उसके स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार करती रही पुलिस

शंकर की हत्या की सूचना के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। इस दौरान आरोपित अपने घरों पर ताले लगाकर भाग गए। मृतक की पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट के कारण मौत होना सामने आया है। इसके बाद भी पुलिस ने केवल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.