Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

आंध्र प्रदेश में खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत, 20 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा?

67

अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पाडेरु शहर के पास रविवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(एपीएसआरटीसी) की बस गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस विशाखापट्टनम से पाडेरु आ रही थी लेकिन यहां से 20 किलोमीटर दूर अम्मावारी पदालू व्यूप्वाइंट के पास वह गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ

पाडेरु के सब डिवीजनल पुलिस अफसर (एसडीपीओ)धीरज कुनुबिली ने कहा,‘‘चश्मदीदों ने बताया कि दोपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में बस खाई में गिरी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।” पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वक्त बस में करीब 30 लोग सवार थे। यात्रियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पास में मौजूद गांववालों ने बचाया। अधिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।

उत्तरकाशी में भी हुआ हादसा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास गंगोत्री से गुजरात के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 27 अन्य घायल हो गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को एंबुलेंस के जरिए चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटना के समय बस में 35 लोग सवार थे। दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों से बातकर दुर्घटना की जानकारी ली और उन्हें राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।

भूपेंद्र पटेल ने जताया शोक
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को उत्तराखंड में हुए बस हादसे में राज्य के सात तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में है। अधिकारियों ने यहां कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस में सवार तीर्थयात्री गुजरात के भावनगर के थे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास गंगोत्री से गुजरात के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मृत्यु हो गई तथा 27 अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय बस में 35 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पटेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से गुजरात के तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.