Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर लगाए बड़े आरोप पूछे तीखे सवाल

68

 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हाल में भाजपा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एमपी के पूर्व सीएम और काग्रेस नेता कमल नाथ पर निशाना साधा है। 10 मिनट 59 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक और जनप्रतिनिधि भी अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रही हैं।

सीआइए को लीक की देश के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी

वीडियो में कपिल मिश्रा ने कमल नाथ पर बड़े आरोप लगाते हुए कई सवाल किए हैं। इसमें देश की सुरक्षा और सहित कई सवाल पूछे गए हैं। कमल नाथ की चक्की नाम से जारी इस वीडियो में देश के परमाणु प्रोग्राम की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस और कमल नाथ को कटघरे में लेते हुए पूछा गया है कि किसने अमेरिकी एजेंसी सीआइए को लीक की देश परमाणु कार्यक्रम की जानकारी? किसने की भिंडरावाले को फंडिंग की थी? सिख नरसंहार का आरोपी कौन है? अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में किसके रिश्तेदारों का नाम आए? कौन है मध्य प्रदेश और देश का गुनहगार ऐसे तीखे और बड़े सवालों ने कांग्रेस नेता कमल नाथ को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कमल नाथ को बताया खालिस्तानी आतंकवाद समर्थक

वीडियो में कपिल मिश्रा ने कहा है कि एक व्यक्ति जो देश परमाणु कार्यक्रमों को लीक करने का आरोपित हो, एक व्यक्ति जो खालिस्तानी आतंकवाद का समर्थक हो, एक व्यक्ति जो हजारों बेगुनाह सिखों के नरसंहार का दोषी हो। एक व्यक्ति जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों, जिसका परिवार भारत के रक्षा सौदे में लिप्त रहा हो। क्या मध्य प्रदेश और यहां की जनता ऐसे व्यक्ति को राजनीति में, किसी भी रूप में स्वीकार करेगी। उन्होंने वीडियो में कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता को इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.