Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पांढुर्णा के सौंसर में 3000 एकड़ जमीन पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, लंबे समय से काम शुरू न हो... ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ, 450 एकड़ भूमि आवंटित; 25 निवेशकों ... वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गुब्बारों और रंगोली से सजाए गए इंदौर के सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता के साथ दिया ज... धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच छतरपुर के पुलिस अधिकारी ने की शांति की अपील, ... बालाघाट में घरेलू कलह ने लिया खौफनाक रूप, खाना बना रही पत्नी ने पति पर उड़ेल दिया खौलता हुआ तेल बाबा महाकाल की शाही सवारी के सारथी रहे 'श्यामू' हाथी को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया गुजरात के वनतारा,... बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया जहरीला काढ़ा, दो लोगों की मौत और पांच की हालत गंभी... उम्र के चलते अगला राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मैसूर ... उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, छह मंडलों... गोरखपुर में सड़क हादसे के शिकार हुए 13 वर्षीय छात्र आर्य वर्धन के परिजनों से मिले सीएम योगी आदित्यना...

मेरी जगह 15 अगस्त को आतिशी फहराएंगी तिरंगा… केजरीवाल ने LG को लिखी चिट्ठी

41

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर सूचना दी है कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. सीएम केजरीवाल मौजूदा समय में कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार व धन शोधन के आरोपों के कारण तिहाड़ जेल में बंद हैं. अभी हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

AAP ने कहा, ‘केजरीवाल ने जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को उनकी जगह आतिशी तिरंगा फहराएंगी.’ हर साल दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है, जहां केजरीवाल आम तौर पर दर्शकों को संबोधित करते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे उचित कारण थे. जहां तक ​​उनकी जमानत याचिका का सवाल है, कोर्ट ने उसका निपटारा कर दिया और केजरीवाल को निचली अदालत से आगे की राहत मांगने की अनुमति दी.

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे सीएम केजरीवाल

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सीएम केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. पार्टी ने कहा, ‘केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ईडी की ओर से आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है.’ इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की और कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है. इससे पहले 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. हालांकि, सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह जेल से बाहर नहीं आ पाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.