Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

एंटरटेनमेंट से भरपूर है ये वीकेंड रिलीज हुई 9 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

42

इस वीकेंड के बाद 15 अगस्त आने वाला है। जिसके चलते इस बार थोड़ा लंबा वीकेंड मिलने वाला है। अब इस लंबे वीकेंड में आपके एंटरटेनमेंट का भी इंतजाम हो गया है। इस बार एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 फिल्में और सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। इस हफ्ते आपको एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और ड्रामा से भरपूर सीरीज और फिल्म देखने को मिलने वाली है। ऐसे में आपको ये सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी की एंटरटेनमेंट के लिए क्या किया जाए। आइए, हम आपको बताते हैं, कि कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज कहां रिलीज हुई हैं।

गदर 2

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’, 22 सालों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को फिर से सिनेमाघरों में देख दर्शक काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है।

ओएमजी 2

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। पहले पार्ट में अक्षय श्रीकृष्ण के रोल में नजर आए थे, वहीं दूसरे पार्ट में वह शिव के दूत बने हैं।

जेलर और भोला शंकर

साउथ के बेहतरीन कलाकार रजनीकांत और चिरंजीवी की फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को और सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘भोला शंकर’ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो गई है।

हार्ट ऑफ स्टोन

आलिया भट्ट की हाॅलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ भी 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

आदिपुरुष

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ लंबे समय के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है।

रेड, व्हाइट एंड राॅयल ब्लू

हॉलीवुड फिल्म ‘रेड, व्हाइट एंड रॉयल ब्लू’ की कहानी अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे और एक ब्रिटिश रॉयल फैमिली के शख्स पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 अगस्त को रिलीज हो गई है।

कमांडो एंड कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड

एक्शन और सस्पेंस से भरी सीरीज ‘कमांडो’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। वहीं, कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी 2 पर स्ट्रीम होगी।

जरा हटके जरा बचके

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ सिनेमाघरों के बाद अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.