Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हजरत निजामुद्दीन से जगदलपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की उठी मांग रेल मंत्री लिखा पत्र

52

रायपुर। हजरत निजामुद्दीन से जगदलपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग अब तेजी से उठने लगी है। राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद (एनआरयूसीसी) रेलवे बोर्ड के सदस्य नारायण भूषणिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हजरत निजामुद्दीन से जगदलपुर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल एसी ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि ट्रेन नंबर 12433/12434 हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई द्वि साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस का दूसरा रैक शनिवार से शुक्रवार तक अर्थात लगभग 120 घंटे तक हजरत निजामुद्दीन कोचिंग यार्ड में खड़ा रहता है। इस 120 घंटे की अवधि में इस रैक का उपयोग जगदलपुर तक चलाने के लिए किया जा सकता है।

भूषणिया ने अपनी मांग के समर्थन में कहा है कि भौगोलिक दृष्टि से बस्तर क्षेत्र केरल राज्य से भी बड़ा है तथा पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा पूरा है। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में बस्तर को देश की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये सार्थक पहल नहीं की गई, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बस्तर वासी आशाविंत हैं। भूषणिया द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार इस ट्रेन को जगदलपुर से वाया जयपुर(ओड़िशा),कोरापुट,लक्ष्मीपुर रोड,रायगढ़ा, टिटलागढ़, कांटाबांजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर,उसलापुर, पेंड्रा रोड,अनूपपुर, शहडोल,उमरिया,कटनी मुरवाड़ा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट,मथुरा होते हुए शुरू किया जा सकता है।

रविवार को हजरत निजामुद्दीन से चलाएं ट्रेन

रेल सलाहकार परिषद के सदस्य नारायण भूषणिया ने रेलमंत्री को सुझाव देते हुए कहा है कि इस प्रस्तावित ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन से चलने का प्रस्तावित दिन रविवार और जगदलपुर पहुंचने का प्रस्तावित दिन मंगलवार हो, जबकि जगदलपुर से वापस मंगलवार को चलकर हजरत निज़ामुद्दीन गुरुवार को पहुंचने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। समय सारणी की उपलब्धता प्रतिपादित करते हुए भूषणिया ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से अनूपपुर के बीच ट्रेन नंबर 04044 हज़रत निजामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल का स्लाट उपलब्ध है। अनूपपुर से जगदलपुर तथा जगदलपुर से अनूपपुर के बीच नया समय सारिणी बनाना होगा। अनूपपुर-हजरत निजामुद्दीन, 04043 अंबिकापुर-हजरत निज़ामुद्दीन स्पेशल का समय भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक अनुरक्षण पूर्व की भांति कोचिंग डिपो, हजरत निजामुद्दीन, उत्तर रेलवे को करना होगा। नारायण भूषणिया ने अपनी मांग रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी और प्रधान कार्यकारी निदेशक देवेंद्र कुमार सहित प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.