Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

प्रदेश भर के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे मुख्यमंत्री

56

भोपाल। प्रदेश के करीब साढ़े पांच हजार नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सह उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 अगस्त को महात्मा गांधी उमावि सीएम राइज स्कूल भेल में होगा। शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशिक्षित करेंगे। इसमें प्रदेश के 25 जिले एवं तीन जिलों से 5,580 शिक्षक शामिल होंगे। इसमें 3674 शिक्षक एक दिन पहले ही भोपाल पहुंचकर विश्राम करेंगे। इनके लिए विभिन्न जिलों से 86 बसें संचालित की जाएंगी। इसमें सबसे अधिक टीकमगढ़ से 436, छतरपुर से 381, सीधी से 368, शिवपुरी से 340, सिंगरौली से 309, दमाेह से 269, पन्ना से 287, मुरैना से 275 सहित अन्य जिलों से प्राथमिक शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही सभी जिलों से बसों का रूट चार्ट भी जारी किया गया है।

नौ जिलों के 1906 शिक्षक शामिल होंगे

प्रदेश के नौ जिलों के 1906 प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे। नवनियुक्त शिक्षक प्रशिक्षण के लिए भोपाल आने वाले जिले जो भोपाल से सीधे बस पहुंचेंगे। इसमें उज्जैन के 378, विदिशा से 311, नरसिंहपुर से 152, रायसेन से 132, हरदा से 53, आगर-मालवा से 49, सागर से 482,अशोकनगर से 247,गुना से 102 प्राथमिक शिक्षक शामिल होंगे।

तीन माह से नहीं मिला वेतन

नवनियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसका कारण यह है कि आइएफएमएस पोर्टल पर पद स्वीकृत नहीं है। इस कारण इन्हें वेतन का आहरण नहीं हो पा रहा है। इससे करीब तीन हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.