Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 4... दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ ... दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर ला... पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख...

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर महिला को युवक कर रहा था ‘अश्लील इशारा’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

50

नई दिल्लीः दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है, जिसने बी.फार्मा किया हुआ है और वर्तमान में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने महिला के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वह सोमवार को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आ रही थी।

शिकायतकर्ता ने सीआईएसएफ कर्मचारी से किया संपर्क
अधिकारी ने बताया कि महिला मंडी हाउस पर उतरी और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता डर गई और उसने स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मचारी से संपर्क किया। अधिकारी के मुताबिक, जब तक सीआईएसएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचते आरोपी मेट्रो में सवार होकर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और मामला दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने की आरोपी की पहचान 
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी. राम गोपाल नाइक ने बताया कि आरोपी की तस्वीरें बना ली गईं। जांच में यह पाया गया कि आरोपी नंगली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतरा था। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि आरोपी बेगमपुर के राजीव नगर में रहता है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.