Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर महिला को युवक कर रहा था ‘अश्लील इशारा’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

40

नई दिल्लीः दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है, जिसने बी.फार्मा किया हुआ है और वर्तमान में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने महिला के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वह सोमवार को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आ रही थी।

शिकायतकर्ता ने सीआईएसएफ कर्मचारी से किया संपर्क
अधिकारी ने बताया कि महिला मंडी हाउस पर उतरी और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता डर गई और उसने स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मचारी से संपर्क किया। अधिकारी के मुताबिक, जब तक सीआईएसएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचते आरोपी मेट्रो में सवार होकर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और मामला दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने की आरोपी की पहचान 
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी. राम गोपाल नाइक ने बताया कि आरोपी की तस्वीरें बना ली गईं। जांच में यह पाया गया कि आरोपी नंगली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतरा था। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि आरोपी बेगमपुर के राजीव नगर में रहता है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.