Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

चलित लैब से खाद्यान्न सामग्री की जांच आगर मालवा

0 33
आगर-मालवा,09 अगस्त/ कलेक्टर  के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार द्वारा गत दिवस सोयत, मोड़ी, जाख में 5 खाद्य प्रतिष्ठानों से 17 एमएफटीएल से प्राथमिक जांच की गई। जिसमे दूध, घी, पिंगल , सेव,  किशमिश, चिप्स, कुरकुरे, मसाले, टोमाटो सॉस, दाल, खाद्य तेल शामिल है। उक्त नमूने में 3 अवमानक पाए गए।
सूचना के आधार बाबा रामदेव दूध डेयरी सोयत से फ्रीज में 2 विभिन्न चैंबर में संग्रहित भैंस के दूध तथा कपील जनरल स्टोर से मसाला, पीनट्स के सैंपल जांच हेतु एकत्रित कर सम्पूर्ण जांच हेतु राज्य खाद्य लैब भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
 अवधि व्यतीत मसाले, घी, सरसो तेल, मिर्ची पाउडर, चिप्स मसाला, पीनट्स लगभग 17.5 किलो कीमत 3850 रुपए का नष्ट करवाया गया। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड बनवाने के बाद ही कारोबार करने एवं खाद्य लाइसेंस की प्रति दुकान या खाद्य सामग्री के परिवहन करने वाले वाहन में चस्पा करने हेतु निर्देशित किया।
 बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए दुकान परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढंक कर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कामियां पाए जाने पर 03 प्रतिष्ठान संचालको को सुधार नोटिस दिया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.