Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- आदिवासियों को मारकर पहनाते थे नक्सलियों का कपड़ा

41

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, सह प्रभारी विजय जांगिड़ शामिल हुये। कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी समाज का सम्मान लौटाया। भाजपा के 15 सालों के रमन राज में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जाता था। छत्तीसगढ़ की आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी समाज का है, लेकिन उन्हें ही मुख्यधारा से अलग रखने का षड़यंत्र भाजपा ने किया। जो समाज की मुख्यधारा से वंचित है, उनको बराबरी पर लाने का काम समाज के हर तबके का है। कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पिछली बार भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमें जनादेश मिला था। इस बार हमें हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के 15 सालों में आदिवासी प्रताड़ित हो रहा था। बस्तर 15 सालों तक जल रहा था। आदिवासियों को मारकर नक्सलियों के कपड़े पहनाया जाता था। शरीर में गोलियों का निशान रहता था, लेकिन शव के पहने कपड़े में गोलियों के निशान नहीं रहते थे। पुलिस को टार्गेट दिया जाता था कि तुमको इतना मारना है और हमारे निर्दोष लोगों को मार दिया जाता था। भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद हालात परिवर्तित हुए हैं।

बस्तर में आदिवासियों की निरापराध हत्याएं नहीं हो रही

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अब बस्तर में आदिवासियों की निरापराध हत्याएं नहीं हो रही है। बिना कारण के जेलों में बंद लोगों की रिहाई की जा रही है। लोगों की जमीनें लौटाई जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण की कीमत 2500 से बढ़ाकर 4000 किया गया है। 65 से अधिक वनोपजों की खरीदी की जा रही है। आदिवासी समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उन्नति के द्वार खोले गये है। आज आदिवासी सुरक्षित और गौरान्वित महसूस कर रहा है। हमारे देवगुड़ी, हमारे घोटुल, हमारी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.