Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर और इंदौर क्षेत्र के 1036 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे रोशन

37

भोपाल। पूर्व और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों में 1036 आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi centers) को रोशन किया जाएगा।

आवश्‍यक राशि जारी

इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 652 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली पहुंचाने के लिए लगभग पांच करोड़ 41 लाख रुपये और पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी को 384 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली पहुंचाने के लिए लगभग तीन करोड़ 33 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

बच्‍चों को मिल जाएगी सुविधा

इन केंद्रों में बिजली आने से जहां बच्चों को अंधेरे में नहीं बैठना पड़ेगा, तो गर्मी के मौसम में पंखे-कूलर भी चलाए जा सकेंगे।

इतने केंद्रों को मिलेगी बिजली

पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत झाबुआ जिले में सबसे अधिक 72, उज्जैन में 68, इंदौर में 55, रतलाम में 43 और धार में 30 आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण किया जाएगा।

ऐसे ही पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत सीधी में सबसे अधिक 92, सिंगरौली में 86, डिंडोरी में 63, रीवा में 55, टीकमगढ़ में 54 और कटनी में 41 आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.